
Britain PM Rishi Sunak Net Worth: G20 में भाग लेने ब्रिटेन के मौजूदा पीएम ऋषि सुनक जो भारतीय मूल के हैं भारत आए थे। कल पूरे दिन मीटिंग अटेंड करने के बाद आज रविवार को सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। ऋषि और अक्षता की अक्षरधाम मंदिर की तस्वीर सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि G20 समिट में शामिल होने वाले ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति सबसे अमीर कपल हैं। ऋषि और अक्षता के पास कई आलीशान घर, कई लग्जरी कार और अन्य बेशकीमती चीजें है। संडे टाइम्स ने सुनक को अमीरों की लिस्ट में 222वें स्थान पर रखा है।
कहां-कहां घर है
मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनक और मूर्ति के पास यूनाइटेड किंगडम और कैलिफोर्निया में चार संपत्तियां मौजूद हैं। सुनक-मूर्ति के पास केंसिंग्टन में 7 मिलियन पाउंड का पांच कमरों का घर है। यॉर्कशायर में भी इनके पास 12 एकड़ की जॉर्जियाई हवेली है जिसकी कीमत लगभग 1.5 मिलियन पाउंड आंकी गई है। इसके अलावा पश्चिम लंदन में ओल्ड ब्रॉम्पटन रोड पर एक फ्लैट और सांता मोनिका समुद्र तट पर भी इन्होंने एक पेंटहाउस खरीदा हुआ है जिसकी कीमत 5.5 मिलियन पाउंड है। सुनक लग्जरी कार्स के भी शौक़ीन हैं। इनके पास लैंड रोवर डिस्कवरी, जगुआर XJ और वोक्सवैगन गोल्फ Mk6 GTI जैसी कार्स है। इन सभी कार्स की गिनती दुनिया की सबसे अच्छी और सुरक्षित कार्स में होती है।
टोटल संपत्ति 756 करोड़
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी के पास कुल 756 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से ऋषि सुनक के पास कुल 178 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
Published on:
10 Sept 2023 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
