13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G20 Summit 2023: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे राष्ट्राध्यक्ष, PM मोदी ने शॉल पहनाकर किया स्वागत

G20 Summit 2023: भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। इस सम्मेलन में भाग लेने आए सभी नेता आज महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट आए। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के सारे रास्ते बंद कर दिए गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
G20 Summit 2023

G20 Summit 2023

G20 summit 2023: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में जारी G20 सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। आज इसके सदस्य देशों के नेताओं ने सबसे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दिया। पीएम मोदी ने राजघाट पर अंगरखा पहना कर सभी नेताओं की आगवानी की। गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के बाद सभी नेता भारत मंडपम लौटेंगे जहां पौधारोपण का कार्यक्रम है। इन दोनों कार्यक्रम के बाद सम्मेलन का तीसरा सेशन शुरू होगा, जिसका नाम 'वन फ्यूचर' है। ये सेशन करीब 2 घंटे चलेगा।


कौन-कौन मेहमान राजघाट पहुंचे

G20 में भाग लेने आए सभी विदेशी मेहमानों राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इन नेताओं में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, रूस के प्रतिनिधि सर्गेई लावरोव, चीन के पीएम ली कियांग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, जापानी पीएम फुमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, स्पेन के उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, ओमान के उपप्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमुर अल सैद, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम शामिल हैं।

आखिरी दिन का कार्यक्रम

सुबह 9:40 से 10:15 के बीच शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में विदेशी नेताओं और प्रतिनिधिमंडल का आगमन होगा। उसके बाद 10:15 से 10:28 बजे ताज भारत मंडपम के साउथ प्लाजा के लेवल 2 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। फिर10:30 से 12:30 बजे तक सम्मेलन का तीसरा सत्र 'वन फ्यूचर' होगा। ये सारे कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किए जाएंगे फिर अंत में साझा बयान जारी किया जाएगा और बताया जाएगा कि यह सम्मेलन कितना सफल रहा।