
G-20 Summit: G20 शिखर सम्मेलन के दौरान 'नयी दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन' पर शामिल हुए सभी देशों ने सहमति जता दी है। इसमें कहा गया आज का युग युद्ध का युग नहीं है। जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के साथ-साथ कूटनीति और संवाद भी जरूरी है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन में युद्ध के संबंध में, बाली में हुई चर्चा को याद किया गया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनाए गए प्रस्तावों को दोहराया गया। आइये जानते है इस घोषणापत्र की मुख्य बातें...
घोषणा पत्र की मुख्य बातें
1. घोषणा पत्र में यूक्रेन युद्ध पर व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति अपनाने का आह्वान किया गया। इस घोषणा पत्र में सीधे तौर पर रूस का नाम नहीं लिया गया, बल्कि यूक्रेन युद्ध लिखा गया है।
2. वैश्विक खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, मुद्रास्फीति और विकास के संबंध में यूक्रेन में युद्ध की मानवीय पीड़ा और उसके नकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया।
3. घोषणापत्र में कहा गया, “हम संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले इस्तांबुल समझौते और तुर्किये के प्रयासों की सराहना करते हैं।”
4. "सभी राज्यों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। किसी 'इलाके पर कब्जा करने के लिए ताकत के इस्तेमाल' या किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ कार्य करने से बचना चाहिए।"
5. घोषणा पत्र में कहा गया है-"परमाणु हथियारों का उपयोग या उपयोग करने की धमकी देना 'अस्वीकार्य' होगा।"
6. जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर देशों से आग्रह किया गया है कि वे वैश्विक औसत तापमान को पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रखें, क्योंकि ये पेरिस समझौते के तापमान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपर्याप्त है।
7. घोषणा पत्र में सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में तेजी लाने के प्रयास बढ़ाने के बारे में भी बताया गया।
8. 37 पन्नों के इस घोषणा पत्र में इंटरनेशनल टैक्स, आतंकवाद, अस्थिरता और मनी लॉन्ड्रिंग का मुकाबला करना, अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण, भ्रष्टाचार से लड़ाई, भूख और कुपोषण से लड़ाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना जैसे मुद्दे को भी शामिल किया गया है।
9. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर नीति और विनियमन, केंद्रीय डिजिटल मुद्रा, डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर भी बात की गई है।
10. अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को मिली सफलता का भी इसमें जिक्र किया गया है।
Published on:
09 Sept 2023 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
