
G20 Summit
G20 summit जी 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर दिल्ली में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों समेत देश के कई दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रण भेजा गया है। लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे समेत कई नेताओं ने हिस्सा लेने में असमर्थता जाताई है।
[typography_font:14pt]कई विपक्षी मुख्यमंत्री नहीं होंगे शामिल
बता दें कि इस डिनर पार्टी में हिस्सा लेने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। हालांकि कई विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने शामिल होने से असमर्थता जाहिर की है। इनमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नाम शामिल हैं।
[typography_font:14pt;" >देश की संगीत विरासत को किया जाएगा प्रस्तुत
गौरतलब है कि दिल्ली के प्रगति मौदान में तैयार किए गए भारत मंडपम में शनिवार यानी 9 सितंबर की शाम को रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। इसमें 78 कलाकर देश की संगीत विरासत को गेस्ट्स के सामने प्रस्तुत करेंगे।
यह भी पढ़ें: PM मोदी 15 से ज्यादा करेंगे द्विपक्षीय बैठक, आज इन देशों के नेताओं के साथ होगी चर्चा
Updated on:
08 Sept 2023 12:06 pm
Published on:
08 Sept 2023 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
