13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gang Rape In Gaya: ईंट भट्ठे पर तीन दिन तक नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मरा जान सड़क किनारे पटक गए आरोपी

Gang rape In Gaya: घटना गया जिले की एक गांव की है। 1 जुलाई की रात को लड़की को उसके घर से अगवा कर ईंट भट्ठे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के साथ लगातार तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसे 4 जुलाई को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के गया से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर तीन लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गया पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं।

घटना गया जिले की एक गांव की है। 1 जुलाई की रात को लड़की को उसके घर से अगवा कर ईंट भट्ठे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के साथ लगातार तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसे 4 जुलाई को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।

लड़की अपने घर पहुंची। पहले तो वह एक दिन चुप रही। आखिरकार, उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिवार ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और शनिवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपियों ने पीड़िता के परिवार पर पुलिस से संपर्क नहीं करने का दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन वह थाना पहुंचे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और मुख्य आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गया जिले के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि इस मामले के आरोपी पप्पू सिंह को गया शहर के रामपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सिकरिया इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।