
Harayana INLD President Ex Mla Nafe Singh Rathi Killed In Punjab Sidhu Moosewala Murder Style : हरियाणा में इनेलो अध्यक्ष की हत्या पंजाब के गायक सिद्धू मुसेवाला की स्टाइल में की गई है। दोनों हत्याओं का पैटर्न पूरी तरह से मिल रहा है। ऐसे में हरियाणा पुलिस का यह संदेह पुख्ता हो गया है कि कहीं ने कहीं इस हत्या में भी गैंगेस्टर लारेंस विश्नाई के गैंग का हाथ है। दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में आज अज्ञात हमलावरों ने इनेलो के पार्टी अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भून दिया गया। इन हमलावरों ने तबाड़तोड़ 50 से अधिक गोलियां दागी।
एक दर्जन से अधिक गोलियां लगने के कारण पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की कार की सीट पर ही मौत हो गई। पंजाब के सिद्धू मुसेवाला की हत्या में ठीक यही वाकया हुआ था। मुसेवाला की भी अधिक गोलियां लगने के कारण कार की सीट पर ही मौत हो गई थी। मुसेवाला की हत्या में भी गोली सीधे उनकी सीट पर चलाई गई थी। राठी की हत्या में भी यही हुआ है। पंजाब में सिद्धू की हत्या में छह हत्यारे थे। राठी की हत्या में भी तीन से पांच हत्यारें होने की आशंका है।
सबसे बड़ी बात यह है कि जिस तरह से राठी को जिस तरफ बैठे थे। उसी तरफ से निशाना बनाया गया। ऐसे ही सिद्धू मुसेवाला को भी निशाना बनाया गया था। पंजाब के सिद्धू मुसेवाली की हत्या से पहले एक बड़ी रेकी की गई थी। ऐसे में यह पूर्ण संभावना है कि राठी की भी पूरी रेकी की गई। इसके बाद ही उनकी हत्या को अंजाम दिया गया। राठी की हत्या में सिद्धू मुसेवाला की तरह ही कोई करीब रहकर रेकी करने वाला हो सकता है। हरियाणा पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
25 Feb 2024 09:00 pm
Published on:
25 Feb 2024 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
