लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई ने सदन में कहा कि साल 2023 में 5 बार माइनॉरिटी अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। पहली बैठक 13 जुलाई को मुंबई में हुई। इसके बाद दूसरी 21 जुलाई को दिल्ली, तीसरी 24 जुलाई को लखनऊ, चौथी 20 सितंबर को दिल्ली और पांचवी 7 नवंबर को दिल्ली में संपन्न हुई। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इन बैठकों के मिनट्स टेबल पर रखें।
किसी एक भी बैठक में- नए वक्फ़ संशोधन विधेयक का जिक्र भी नहीं हुआ था। उन्होंने पूछा यह बिल कहां से आया, तो पीछे से आवाज आई नागपुर से। इसके साथ सभी लोग हंसने लग जाते है।