Giriraj Singh: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। वहीं पर उन्होंने बेराजगारी का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में बेरोजगारी की समस्या है। हालांकि वैश्विक उत्पादन में चीन का प्रभुत्व है, इसलिए वह बेरोजगारी का सामना नहीं कर रहा है। अमेरिका और भारत समेत पश्चिमी देश बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर भारत में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। अब राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पलटवार किया है।