5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार को बताया लाचार मुख्यमंत्री, कहा- KCR भी हैं PM पद के उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सबसे लाचार मुख्यमंत्री बताया है। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को भी PM पद का उम्मीदवार बताया है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Jan 18, 2023

giriraj-singh-called-nitish-kumar-a-helpless-chief-minister-said-kcr-is-the-candidate-for-the-post-of-pm.jpg

Giriraj Singh called Nitish Kumar a helpless Chief Minister, said- KCR is the candidate for the post of PM

रामचरितमानस विवाद पर सियासी घमासान घमासान धमने का नाम नहीं ले रहा है। आज केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने पटना में मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि "बिहार सरकार एक तरह से सत्ता की सरकार है। नीतीश कुमार देश के सबसे लाचार मुख्यमंत्री हैं, ऐसा मुख्यमंत्री हमने नहीं देखा। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए जिसकी बात मंत्री ना सुने।" दरअसल रामचरितमानस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए बीते दिन 17 जनवरी को कहा कि "धर्म के मामले में किसी को भी किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए। हमने मंत्री को बोल चुके हैं, अब हम उसके आगे क्या कहें?" इसके बाद भी अभी तक रामचरितमानस विवाद में बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने ना ही खेद व्यक्त किया है और ना ही कोई सफाई दी है, जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

KCR भी हैं PM पद के उम्मीदवार
आज तेलंगाना में मिशन 2024 के तहत मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने खम्मम में मेगा रैली का आयोजन किया, जिसमें 4 वर्तमान मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो शामिल हुए, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। इसको लेकर भी गिरीराज सिंह ने चुटकी लेते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि "विपक्ष में कितने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं यही तय नहीं हुआ है। केसीआर ने इन्हें नहीं बुलाया क्योंकि वे भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।"

नीतीश कुमार ने बक्सर में की बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा' के क्रम में बक्सर में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की, जिसके बारे में उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी गईं जिनके यथाशीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।"

यह भी पढ़ें: रामचरितमानस विवाद पर नीतीश कुमार ने RJD के मंत्री को दी नसीहत, कहा- तेजस्वी ने सबकुछ कर दिया साफ

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में बोले अखिलेश यादव- 'अब केंद्र सरकार के पास 399 दिन बचे, BJP ने खुद मानी हार'