21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवाजी की प्रतिमा का उद्घाटन कर लौटते समय मंत्री पर हमला, मंत्री का दावा- 300 लोगों की भीड़ ने फेंके पत्थर

गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फाल देसाई पर सोमवार को करीब दो से तीन सौ लोगों की भीड़ ने पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में उनको कोई गंभीर चोट नहीं आई।

2 min read
Google source verification
goa_minister_90.jpg

गोवा के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फाल देसाई पर सोमवार को करीब दो से तीन सौ लोगों की भीड़ ने पत्थरों से हमला कर दिया। सुभाष पर यह हमला उस समय हुआ जब वह दक्षिण गोवा के साओ जोआओ डी एरियाल गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन करके वापस आ रहे थे। सुभाष देसाई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जैसे ही वह अपने वाहन के पास पहुंचे, तो भीड़ ने पीछे से उन पर पत्थरों से हमला किया। उन्होंने कहा कि करीब 200 से 300 लोगों की भीड़ ने उन पर पत्थरों से हमला किया। इस घटना में उनको कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उनके सिर पर पत्थर लगा और सूजन है।


स्थानीय लोगों ने लगाए ये आरोप

मंत्री सुभाष फाल देसाई ने कहा कि उन्हें शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी प्रतिमा का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रतिमा का उद्घाटन करके के बाद वापस लौट रहे थे, उस समय भीड़ ने हमला बोल दिया। इस घटना के समय पुलिस मौजूद थी जिसने स्थिति को अच्छी तरह से संभाल लिया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि मूर्ति कथित तौर पर स्थानीय पंचायत से अनुमति लिए बिना अवैध रूप से स्थापित की गई थी।

पुलिस ने किया भीड़ पर लाठीचार्ज

साओ जोआओ डी एरियाल की एक महिला ने कहा कि जो लोग प्रतिमा स्थापित करने के लिए मौजूद थे वे स्थानीय नहीं थे। पुलिस और अधिकारी उनकी पहचान नहीं कर पाए। उन्होंने मंत्री देसाई से पूछा कि इसकी अनुमति कैसे दी गई तो उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर बाद में बात करेंगे। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- Videocon Loan Case: कोचर दंपति की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, दी जमानत

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की ओबीसी टिप्पणी पर किरण रिजिजू का तंज, बोले- क्या वह भोले हैं या मूर्ख हैं?