4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेडिंग सीजन में सोने के दामों में आया बड़ा उछाल, 7 महीने में सबसे ज्यादा हुआ महंगा

शादी के मौसम के बीच घरेलू बाजार में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है। दुल्हन और दूल्हे को बड़ी मात्रा में सोना धातु उपहार में दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमत सात महीने के उच्चतम स्तर पर दर्ज की गई।

2 min read
Google source verification
gold_silvar24.jpg

Gold Price Today: देशभर में वेडिंग सीजन चल रहा है। इसी बीच सोने के दाम में बड़ा उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमत सात महीने के उच्चतम स्तर पर दर्ज की गई। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,500 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर है। अमरीकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। माना जा रहा है कि कि फेडरल रिजर्व आने वाले महीनों में दरों में कटौती कर सकता है। शादी के मौसम के बीच घरेलू बाजार में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है। दुल्हन और दूल्हे को बड़ी मात्रा में सोना धातु उपहार में दिया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोना और महंगा हो सकता है।


मई के बाद की सबसे ऊंची कीमत पर सोना

बुधवार सुबह 11.30 बजे तक स्पॉट गोल्ड 0.24 प्रतिशत बढ़कर 2,046 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया, जो 5 मई के बाद की सबसे ऊंची कीमत है। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 2,045.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- विकास बनाम महंगाईः देश की अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि के बावजूद महंगाई बनी चुनौती, जानिए पांच साल के आंकड़े

जानिए 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत

भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं। चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की उच्चतम कीमत 63,050 रुपए दर्ज की गई, जबकि दिल्ली में 62,710 रुपए और मुंबई में यह 62,560 रुपए है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में गिरावट जारी है और वर्तमान में यह तीन महीने के निचले स्तर के करीब है, जिससे अन्य विदेशी मुद्राओं में सोना खरीदना सस्ता हो गया है।

यह भी पढ़ें- पांच राज्यों में चुनाव लडऩे वाले 959 प्रत्याशियों पर अपराधिक मामले, 136 निरक्षर, जानिए पूरी कुंडली

Story Loader