
Krishi Yantrikaran Yojana: सरकार समय-समय पर किसानों के लिए कुछ ऐसे कदम उठाती रहती जिससे उन्हें खेती करने में ज्यादा परेशानी ना हो। आज कल खेतों में कृषि यंत्रों का इस्तेमाल बढ़ गया है। जिससे किसानों को को जुताई, बुवाई, कटाई जैसे काम कम समय में और कम लागत में आसानी से हो जाते हैं। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह वो यंत्र नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में बिहार की नीतीश सरकार द्वारा लाई गयी कृषि यांत्रिकरण योजना किसानों को महंगे कृषि उपकरणों की खरीद पर 40 से 80% का सब्सिडी देती है। इसके लिए हर साल गवर्नमेंट ऑनलाइन आवेदन मांगती है। इस योजना के तहत बिहार सरकार ने वर्ष 2023-24 में 119 करोड़ रुपये की लागत से किसानों को कृषि उपकरण पर अनुदान देने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत 110 प्रकार के कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जाएगा, जिसमें जुताई, बुवाई, निकाई-गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, चौनी आदि शामिल हैं।
10 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू
आइये अब इस योजना के बारे में विस्तार में जानते हैं। इस योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी पाने के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर 2023 से शुरू होगा और 10 नवंबर 2023 तक चलेगा। 10 नवंबर के बाद अगर आप आवेदन करना चाहेंगे तो ऐसा नहीं हो पायेगा। कम कीमत पर कृषि उपकरणों की खरीद करने के लिए इच्छुक किसान आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट https://farmech.bih.nic.in/ पर कर सकते हैं ।
20000 या 20 हजार रुपये से कम अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर गैर-रैयत किसान भी अनुदान का लाभ ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको सभी सम्बंधित जानकारियां मिल जाएंगी। आवेदन के संबंध में अगर आपको और कोई विशेष जानकारी की जरुरत महसूस होती है तो आप अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारी या सहायक निदेशक या जिला कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकतें है।
Published on:
07 Oct 2023 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
