28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress ने केजरीवाल की पार्टी AAP को कहा टाटा बाय बाय, इन दो राज्यों में अकेले लड़ेगी चुनाव

Congress vs AAP : लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ एक साथ लड़े कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब एक दूसरे के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला केस में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की पार्टी की मुश्किलें दो राज्यों में बढ़ने वाली है।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Arvind Kejriwal

Congress vs AAP : पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी एक साथ आए थे। दिल्ली में दोनों दलों ने साथ लड़ा फिर भी परिणाम में कोई परिवर्तन नहीं आया। अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में जेल गए तो उस वक्त कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने पीएम मोदी पर एक साथ हमला बोला। उस वक्त तक तो ऐसा लग रहा था कि अब दोनों दलों में सहमति बन गयी है जो आने वाले विधानसभा तक जरुर चलेगी। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस ने दिल्ली और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में शामिल नेता ने साफ कर दिया है दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।

जयराम रमेश में कर दिया साफ

राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से जब पत्रकार ने पूछा कि क्या दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा तो उन्होंने कहा, 'कोई गुंजाइश नहीं है।' रमेश ने आगे यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों इंडिया अलायन्स के घटक हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों दलों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग अलग मैदान में उतरे थे।

कहां-कहां बरकरार रहेगा गठबंधन

इसी साल अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में 2025 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जब रमेश से यह पूछा गया कि क्या आगामी विधानसभा चुनावों में भी 'इंडिया' गठबंधन बरकरार रहेगा, तो उन्होंने कहा, "यह झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा, महाराष्ट् के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा। पंजाब में 'इंडिया जनबंधन' नहीं है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में एक सीट आम आदमी पार्टी को दी गई थी, मैं नहीं समझता कि वहां विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा।"