
Exit Poll Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मतदान का महापर्व आज संपन्न हो गया। सातवें व आखिरी चरण के लिए 57 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। इससे पहले लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है। अब लोकसभा की सभी 543 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। इस आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उम्मीदवार थे। उनके अलावा, कई केंद्रीय मंत्री व विपक्ष के बड़े नेता भी चुनावी मैदान में थे। शाम 6:30 बजते ही एग्जिट के आंकड़े आने लगे हैं। लगभग सभी टीवी चैनलों ने दक्षिणी राज्यों से ही अपने आंकड़े जारी करने शुरू किए हैं। यहां की पांच राज्यों में से तीन में बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा देखने को मिल रहा है।
इंडिया टीवी, एबीपी और आजतक द्वारा बताए गए अनुमान के मुताबिक आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन का जलवा दिख रहा है। आंध्र प्रदेश में एनडीए क्लीनस्वीप करती दिखाई दे रही है। यहां की 25 सीटों में से तीनों चैनल एनडीए को 21-25 सीट दे रहे हैं। वहीं, बात तेलंगाना की करें तो यहां एनडीए को 17 में से 8-10 सीट मिल सकती है। कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन को 25 में से 18-22 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस और गठबंधन का जलवा बरकरार रहेगा। हालांकि, केरल और तमिलनाडु में बीजेपी का खाता खुल सकता है।
Updated on:
01 Jun 2024 07:23 pm
Published on:
01 Jun 2024 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
