9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप-कांग्रेस गठबंधन में किसे मिली कौन सी सीट, इतने राज्यों में गठबंधन का ऐलान

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन के लिए अच्छी खबर है। लोकसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान हुआ।

2 min read
Google source verification
rahul_arvind.jpg

Lok Sabha Elections 2024 Congress-AAP Alliance: सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। हर रोज पार्टियों के बीच गठबंधन की खबरें आ रही है। पक्ष-विपक्ष अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, रोज जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मार्च माह में चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर देगा। घोषणा होने के साथ ही देशभर में आचार सहिंता लागू हो जाएगी। इसी बीच खबर आ रही है कि आज अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कई राज्यों में गठबंधन हुआ है।


आज कांग्रेस और आप ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा हुई। बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें तो यहां आम आदमी पार्टी 4 तो कांग्रेस 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इस गठबंधन का असर चुनावी नतीजों को कितना होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं हैं क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे।

प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक की सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। वही, आप नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी को चुनौती देगी।

दिल्ली के अलावा इन राज्यों में भी आएंगे साथ

दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। इस राज्य के साथ-साथ दोनों दलों के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा और गुजरात में एकसाथ चुनाव लड़ने को लेकर घोषणा हुई है।

इस प्रेस कांफ्रेस ने ऐलान हुआ कि गुजरात में 24 पर कांग्रेस जबकि दो पर आप पार्टी लड़ेगी। वहीं, हरियाणा में 10 में से 9 पर कांग्रेस लड़ेगी जबकि कुरुछेत्र पर आप का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। इसके अलावा चंडीगढ़ में कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी तो गोवा में भी कांग्रेस के दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे।

वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पंजाब को लेकर सहमति नहीं बन पाई। दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी।



आप सांसद संदीप पाठक ने कहा, "हर राज्य की अपनी राजनीतिक परिस्थिति है, और परिस्थितियों को देखकर चुनाव जीतने के उद्देश्य से ये बनाया गया है। INDIA गठबंधन का जन्म देश को जिताने के लिए हुआ है, देश की जनता को जिताने के लिए हुआ है किसी को हराने के लिए नहीं हुआ है।"