
लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में गठबंधन की कवायद तेज हो गई है। राज्य में सत्ताधारी डीएमके और अभिनेता से नेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैय्यम (MNM) के बीच गठबंधन की बात लगभग फाइनल हो गई है। अगर सब सही रहता है तो बहुत दिन बाद इंडिया गठबंधन के लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच सीटों के बंटवारा पर चर्चा चल रही है और जल्द ही इस बारे में घोषणा की जा सकती है। बता दें कि कमल हासन ने पहले से ही संकेत दिए थे कि वह डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है। अब कमल हासन एमके स्टालिन के साथ मुलाकात के बाद लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने की घोषणा करेंगे।
विधानसभा में बजट सत्र के बाद, कमल हासन और एमके स्टालिन के बीच मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। सोमवार से तमिलनाडु की विधानसभा में बजट सत्र आरंभ हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, डीएमके ने एमएनएम को एक सीट देने का प्रस्ताव किया गया है। इस सीट पर कमल हासन खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं। एमएनएम का चुनावी चिन्ह बैट्री टॉर्च है। एक सप्ताह पहले ही चुनाव आयोग (ECI) ने उन्हें चुनावी चिन्ह दिया है।
आज सुपरस्टार विजय भी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
तमिल सुपरस्टार विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझागा वेत्री कजगम (टीवीके) लॉन्च की थी। विजय का कहना है कि उनका लक्ष्य 2026 का विधानसभा चुनाव है। आगामी आम चुनाव में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। इसी बीच सुपरस्टार विजय के दफ्तर से एक प्रेस बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि टीवीके 19 फरवरी 2024 (सोमवार) को सुबह 9 बजे पनियूर में पार्टी मुख्यालय में अपने पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करेगी। बैठक में 2024 के आम चुनाव को लेकर फैसलों की घोषणा की जाएगी।
Published on:
19 Feb 2024 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
