
बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले उन क्षेत्रीय दलों को साधने में लगी जिनको इंडिया गठबंधन में भाव नहीं मिल रहा है। इंडिया गठबंधन बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार अब भाजपा के साथ आ चुके हैं। खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी अखिलेश यादव का साथ छोड़ने वाले हैं। इसी बीच तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर त्रिपक्षीय चुनावी गठबंधन पर चर्चा करने के लिए बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की।
कई दौर की बातचीत हो चुकी है
सीट बंटवारे को लेकर नायडू और पवन कल्याण के बीच पहले ही कई दौर की बातचीत हो चुकी है और बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सहमति बन गई है। बता दें कि टीडीपी ने 2018 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था, मगर 2019 के चुनावों में करारी हार के बाद उसने फिर से गठबंधन करने में रुचि दिखाई। हालांकि, भाजपा नायडू के प्रस्तावों के प्रति उदासीन थी, क्योंकि वाईएसआरसीपी ने मोदी सरकार के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे थे और कई प्रमुख विधेयकों को पारित करने में संसद में उसका समर्थन किया था।
चुनाव होने में कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में भाजपा नेतृत्व पर गठबंधन को लेकर फैसला लेने का दबाव बढ़ रहा है। पिछले साल जून में चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह और नड्डा से मुलाकात की थी। इस बैठक से दोनों दलों के गठबंधन को पुनर्जीवित करने की अटकलें तेज हो गई थीं , क्योंकि 2018 में तेदेपा के एनडीए से बाहर निकलने के बाद यह अमित शाह के साथ नायडू की पहली मुलाकात थी।
Published on:
08 Feb 2024 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
