सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में घर खरीदने वालों के हितों की रक्षा करते हुए यह दोहराया है कि अगर बिल्डर निर्धारित समय पर मकान देने में विफल रहता है, तो खरीददार को अनुचित देरी के बाद संपत्ति स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं, अगर तय समय सीमा के भीतर मकान की डिलीवरी नहीं होती, तो खरीददार को पूरा रिफंड लेने का अधिकार है। यह फैसला जस्टिस जे.के. महेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की पीठ ने सुनाया, जिसने एक ऐसे मामले की सुनवाई की, जिसमें बिल्डर द्वारा फ्लैट की डिलीवरी में देरी के बाद खरीददार के रिफंड के अधिकार पर सवाल उठा था।