
टीचर बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अध्यापक बनने की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्टेट सिलेक्शन बोर्ड यानी एसएससी ने विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये वैकेंसी ओडिशा राज्य के लिए है। जो कैंडिडेट ओडिशा के नॉन गवर्नमेंट फुल एडेड हाई स्कूलों में टीटर बनना चाहते हैं, वे एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो कैंडिडेट इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वह पहले वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी जान लें, उसके बाद ही कोई अपना आवेदन करें।
इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
राज्य चयन बोर्ड ओडिशा ने नए साल यानी 1 जनवरी को एसएसबी ओडिशा टीचर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन रिलीज किया है। जिसके 2064 शिक्षण पदों पर अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया गया है। ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, विभाग जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर अपलोड करेगा। मालूम हो कि, आवेदन का लिंक 8 जनवरी को सक्रिय होगा और 1 महीने यानी 7 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन स्वीकार किए जाएंगे।
SSB Odisha Teacher 2024: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
चरण 1: राज्य चयन बोर्ड ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक शो होगा देगा। बता दें ये लिंक 8 जनवरी के बाद शो होगा।
चरण 3: एक बार लिंक ओपन होने पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना शुरू कर सकते हैं।
चरण 4: रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपको मांगी गई सारी जानकारी और स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स भरने होंगे।
चरण 5: सभी डिटेल और डॉक्यूमेंट्स को भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार जरूर चेक कर लें, यदि कोई गलती नहीं है, तो फॉर्म को शेव कर दें और इसे डाउनलोड करें। भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रखें।
यह भी पढ़ें: Paytm, PhonePe का यूज करने वालों की आईडी हो सकती है बंद, जल्द कर लें ये काम
इतने दिनों तक होगा आवेदन
गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन 8 जनवरी को 1 बजे से शुरू होंगे। आवेदन के लिए लिंक 1 महीने यानी 7 फरवरी को रात 11.45 तक एक्टिव रहेगा। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार जरूर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ लें।
यह भी पढ़ें: Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM UPI को कड़ी टक्कर देगा Tata Pay, RBI ने जारी किया लाइसेंस
Updated on:
07 Jan 2024 03:09 pm
Published on:
02 Jan 2024 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
