2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल ने मरने के लिए बोला है… मोबाइल की लत से परेशान लडक़ी ने की खुदकुशी

मोबाइल कहें या स्मार्टफोन, ये वो चीजें हैं जो हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। लेकिन इसकी लत खतनाक तल हो सकती है। गुजरात के सूरत में मोबाइल की लत से परेशान होकर लड़की ने जान दे दी।

less than 1 minute read
Google source verification
die.jpg

आज के तकनीकी युग में स्मार्टफोन भले ही जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी लत जान की दुश्मन बन रही है। सूरत की 20 वर्षीय लड़की मोबाइल की लत में ऐसी उलझी कि मौत को ही गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक विशाखा को मोबाइल की लत थी। परिजनों ने बताया कि दो माह पहले मोबाइल से गूगल पर देखकर फेस एक्सरसाइज कर रही थी, तभी उसका मुंह मुड़ गया और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। दो माह से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इस बीच परिजन मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज शुरू करवाया। एक माह से उसका मोबाइल भी ले लिया था।

शनिवार को उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि स्मार्टफोन की लत के कारण उसे तरह-तरह की आवाजें सुनाई देने लगी। जैसे-गूगल ने खाना खाने के मना किया है, गूगल ने मरने के लिए बोला है..आदि।

इस घटना से सबक लें
युवती को सिजोफ्रेनिया जैसी कोई साइकोटिक बीमारी की आशंका है। ऐसे रोगियों को आवाजें सुनाई देती हैं, जो पीडि़त को नियंत्रित करने लगती हैं। ऐसे रोगियों का समय रहते इलाज करवाना चाहिए। इस घटना से बच्चे और बड़े सबक लें। -डॉ. कमलेश दवे, मनोरोजग विभाग, सिविल अस्पताल सूरत

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: सुबह दिया इस्तीफा... दोपहर को कांग्रेस में शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका

यह भी पढ़ें- अगर पति मोदी-मोदी के नारे लगाए तो रात में न दें खाना: केजरीवाल की महिला वोटरों से अपील

Story Loader