राष्ट्रीय

‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ पोस्टर लगाने के मामले में 8 लोग गिरफ्तार, पहले दिल्ली में हुई थी कार्रवाई

'Modi Hatao Desh Bachao' Posters: गुजरात के अहमदाबाद शहर में मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर लगाने के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अहमदाबाद पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि केस दर्ज कर आगे की छानबीन की जा रही है।

2 min read
Gujarat: Eight persons arrested for putting up 'Modi Hatao Desh Bachao' posters in Ahmedabad city

'Modi Hatao Desh Bachao' Posters: देश की राजनीति बैनर-पोस्टर का अपना ही महत्व है। इसके जरिए पार्टी के छोटे नेता और कार्यकर्ता न केवल जनता की नजर में बल्कि पार्टी के बड़े नेताओं की नजर में भी अपनी छवि लाते हैं। साथ ही अपनी बात और दावेदारी भी पेश कर सकते हैं। राजनीतिक दल भी अलग-अलग मौकों पर पोस्टर के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर से खींचते हैं। साथ ही विरोधी पार्टी पर हमला भी करते हैं। बीते दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 'मोदी हटाओ देश बचाओ' पोस्टर जारी किया था। पार्टी की ओर से दिल्ली के अलावा देश के अन्य शहरों में भी ये पोस्टर चौक-चौराहों पर लगाए गए। लेकिन इस पोस्टर को लगाने वाले पर कार्रवाई शुरू हो गई है। दिल्ली में पोस्टर लगाने वाले लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में भी मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर लगाने वाले लोगों पर एक्शन हुआ है।


मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर लगाने वाले 8 लोग गिरफ्तार-


गुजरात के अहमदाबाद में मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर लगाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी अहमदाबाद पुलिस ने दी है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मालूम हो कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में भी मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर लगाने के मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।


आप ने 11 भाषाओं में जारी किए पोस्टर-

दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर 30 मार्च को 11 भाषाओं में जारी किए। पार्टी की ओर से कहा गाय कि देश के 100 शहरों में इन पोस्टरों को लगाया जाएगा। दिल्ली में ऐसे पोस्टर लगाने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर की थी और 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। इसी नारे के तहत 23 मार्च को आम आदमी पार्टी ने जंतर मंतर पर बड़ी जनसभा की थी जिसे अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया था।


आप और बीजेपी में चल रहा है पोस्टर वॉर-

अलग-अलग भाषाओं में मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर जारी करने से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा पोस्टर लगाए जाने पर हुई कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि पोस्टर लगाने वाले लोग छोटे हैं। इन पर ये कार्रवाई शोभा नहीं देती। दूसरी ओर आप के इस पोस्टर के जवाब में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी पोस्टर जारी किया गया था। जिसमें लिखा था, केजरीवाल
हटाओ दिल्ली बचाओ. वहीं, देखते ही देखते दोनों पार्टी के बीच पोस्टर जंग छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 6 लोग गिरफ्तार, 100 FIR दर्ज

Published on:
31 Mar 2023 12:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर