24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Closed: आज सभी प्राइमरी स्कूल रहेंगे बंद, राज्य सरकार का ऐलान

Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) फिर से एक्टिव है। IMD ने दिल्ली राजस्थान और गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 27 Aug 2024, 8:16 AM IST

Gujarat Primary School Closed today due to heavy rain

Gujarat Primary School Closed today due to heavy rain

Weather Rain Alert: पूरे देश में मानसून (Monsoon) का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान से दिल्ली-गुजरात सहित भारत के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है। IMD ने 5 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत, वडोदरा, भरूच, नवसारी, वलसाड, अमरेली और भावनगर जिलों में भारी बारिश हो रही है, इससे हजारों लोगों के बाढ़ में बाढ़ में फंसे होने की आशंका है। बारिश का ये दौर अगले 29 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई है।

गुजरात में सभी स्कूलों की छुट्टी (School Holiday In Gujarat)

गुजरात में बारिश तबाही मचा रही है। राज्य में भारी बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच राज्य शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण गुजरात में सभी प्राथमिक विद्यालय आज यानी मंगलवार, 27 August को बंद रहेंगे। पिछले दो दिनों से गुजरात में भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, कई क्षेत्रों में अत्यधिक भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है।

जानें कैसा रहेगा अन्य राज्यों का मौसम

IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले 5 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण और मध्य राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवा की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।