3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में वोटों की गिनती से पहले बवाल, BJP जिला सचिव के घर चली गोलियां

West Bengal Election 2026: बंगाल में मतगणना से पहले नोआपाड़ा में BJP नेता कुंदन सिंह के घर पर फायरिंग, इलाके में तनाव। CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

May 03, 2026

West Bengal Election 2026 (6)

हमले की सीसीटीवी फुटेज (फोटो/एएनआई)

West Bengal Election 2026, Noapara BJP Leader House Firing Bengal Counting 2026: पश्चिम बंगाल में मतगणना से ठीक पहले हिंसा की एक बड़ी घटना सामने आई है। नोआपाड़ा इलाके में भाजपा के संगठनात्मक जिला सचिव कुंदन सिंह के घर पर देर रात गोलीबारी की गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

देर रात घर पर हमला, CCTV में कैद घटना

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात दो हमलावर कुंदन सिंह के घर के बाहर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

BJP नेता का आरोप

कुंदन सिंह ने आरोप लगाया कि दो लोग आकाश चौधरी और अमन उनके घर के बाहर आए और हथियार निकालकर फायरिंग करने लगे। दावा किया कि ये लोग पिछले कई दिनों से इलाके में दहशत फैला रहे थे और इस हमले का मकसद भाजपा कार्यकर्ताओं को डराना था। कुंदन सिंह ने कहा तृणमूल चुनाव में हार रही है, इसलिए भाजपा को डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं और चुनाव जीतेंगे।

पुलिस पर भी उठे सवाल

पूर्व सांसद और नोआपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी रहे अर्जुन सिंह ने भी इस घटना को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्हीने आरोप लगाया कि इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन लोगों ने हमला किया वे पहले भी चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं। अर्जुन सिंह ने कहा कि पुलिस के पास वीडियो सबूत होने के बावजूद कार्रवाई में देरी हो रही है जो प्रशासन की नाकामी को दिखाता है।

पुलिस का बयान और कार्रवाई

वहीं, बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के डीसी (उत्तर) वाशिम खान ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को आज बैरकपुर उप-न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत मांगी गई है।

मतगणना से पहले बढ़ा तनाव

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य में 4 मई को वोटों की गिनती होनी है। इससे पहले ही सामने आई इस तरह की घटनाओं ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है और चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।