5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, पत्थर से मारकर की हत्या, पिता बोले- ‘जब तक फांसी नहीं, तब तक कोई नेता न आए’

पुणे के पास 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। विरोध में लोगों का प्रदर्शन हुआ, पिता ने कहा कि फांसी तक कोई नेता न आए।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Ankit Sai

May 03, 2026

Pune child murder case

4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

Pune Child Murder Case: महाराष्ट्र में पुणे के पास हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। चार साल की मासूम बच्ची के साथ 65 साल के एक व्यक्ति ने दरिंदगी की, जिसके बाद आरोपी ने पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने साफ कहा कि जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक कोई भी नेता उनके घर संवेदना जताने न आए। पिता ने एक वीडियो संदेश में बताया कि वह बेटी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए देहू में हैं। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कई नेता उनके घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब तक आरोपी को फांसी की सजा नहीं मिलती, तब तक कोई भी राजनीतिक व्यक्ति उनके घर न आए।

पत्थर मारकर की हत्या

यह घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले की भोर तहसील में 1 मई को हुई। पुलिस के मुताबिक 65 साल के एक व्यक्ति ने बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे एक पशुशाला में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

आरोपी पहले भी कर चुका है अपराध

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज थे, जिनमें एक POCSO एक्ट के तहत था। इससे सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

सड़क पर उतरे लोग, हाईवे किया जाम

घटना के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंबा ट्रैफिक जाम और लोगों का आक्रोश साफ दिखाई दिया। लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए।

फांसी की सजा की मांग

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि सरकार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा ताकि जल्द फैसला हो सके। मुख्यमंत्री ने पीड़िता के पिता से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय में कोई देरी नहीं होगी। पीड़िता के पिता ने अंत में कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक कोई भी उनके घर न आए। उन्होंने यह भी कहा कि इंसाफ मिलने के बाद वे सभी से मिलेंगे, लेकिन अभी उनका परिवार केवल न्याय चाहता है।