3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पंजाब में दर्ज दो FIR पर उठाए सवाल, बोले- संभव है सरकारी तंत्र का दुरुपयोग

Rajya Sabha MP Sandeep Pathak on AAP to BJP: भाजपा में शामिल होने के बाद संदीप पाठक पर पंजाब में दर्ज दो FIR को लेकर विवाद तेज हो गया है। कार्रवाई की टाइमिंग पर उठे सवालों के बीच जानिए उनका पूरा बयान और राजनीतिक प्रतिक्रिया।

2 min read
Google source verification
Sandeep Pathak speaking to media on Punjab FIR controversy after joining BJP from AAP.

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (Photo- IANS)

Sandeep Pathak Statement: आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो केस दर्ज किए गए हैं। ऐसे में राज्य की विपक्षी पार्टियों ने इन एफआईआर की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। वहीं, अब संदीप पाठक ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।

पंजाब में 2 FIR पर क्या बोले संदीप पाठक?

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'कल (शनिवार) से एक खबर चल रही है कि मेरे खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुझे अब तक इन एफआईआर के बारे में कोई औपचारिक या अनौपचारिक सूचना नहीं मिली है। संभव है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके यदि कोई एफआईआर दर्ज की गई है, तो उस पर मैं एफआईआर देखने के बाद ही प्रतिक्रिया दे पाऊंगा। जितने भी लोग मुझे जानते हैं और जिन्होंने मेरे साथ काम किया है, उन्हें भली-भांति पता है कि मैं नीति और धर्म से चलने वाला व्यक्ति हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'आम आदमी पार्टी में रहते हुए मैंने हमेशा नीति और धर्म के आधार पर काम किया। आज मैं भाजपा में हूं और आगे भी उसी सिद्धांत पर काम करूंगा। राजनीति में मेरे लिए सफलता और असफलता मायने नहीं रखती। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि भले ही मैं असफल हो जाऊं, लेकिन अपने राजनीतिक धर्म से समझौता न करूं।'

उन्होंने कहा, 'मैंने आम आदमी पार्टी को व्यक्तिगत कारणों से नहीं छोड़ा है, बल्कि सैद्धांतिक मतभेद और कार्यशैली में लंबे समय से चले आ रहे अंतर के कारण यह निर्णय लिया। अब हमारा और उनका रास्ता अलग है। राजनीति में आना एक कठिन निर्णय होता है, इसलिए कई लोग इससे दूर रहते हैं। लेकिन अब जब मैं इस राह पर हूं, तो मुझे विश्वास है कि मेरे जैसे साधारण व्यक्ति का ईश्वर साथ देगा।'

भाजपा बोली-पंजाब में कानून का शासन नहीं

आपको बता दें कि संदीप पाठक उन सात सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई पंजाब विधानसभा में ‘आप’ के विश्वास मत जीतने के एक दिन बाद हुई है।

उधर, भाजपा ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए राज्य की भगवंत मान सरकार पर जमकर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि पंजाब में कानून का शासन नहीं, बल्कि बदले की भावना से शासन चल रहा है। पार्टी का आरोप है कि जैसे ही संदीप पाठक भाजपा में शामिल हुए, उनके खिलाफ अचानक गैर-जमानती एफआईआर दर्ज कर दी गई। यह अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के डर और असुरक्षा को दर्शाता है।