24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 साल के लिव-इन पार्टनर ने प्यार का दिया खौफनाक अंजाम, आधी रात में प्रेमी ने…

हरियाणा के गुरुग्राम में 19 वर्षीय त्रिपुरा की युवती पर लिव-इन पार्टनर ने हमला किया, घायल लड़की का दिल्ली एम्स में इलाज जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification

गुरुग्राम क्राइम (AI Image)

हरियाणा के गुरुग्राम में एक 19 वर्षीय त्रिपुरा की युवती पर उसके लिव-इन पार्टनर ने बेरहमी से हमला कर दिया। घायल युवती का फिलहाल दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता उत्तरी त्रिपुरा की निवासी है और उसने बायोटेक्नोलॉजी में पढ़ाई के लिए गुरुग्राम में जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था।

शादी करने वाला था प्रेमी जोड़ा

सितंबर 2025 में लड़की की मुलाकात शिवम नाम के लड़के से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली दोनों ने अपने परिवारों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी होने लगी। इसके बाद, दोनों ने गुरुग्राम सेक्टर 69 में पीजी लेकर साथ रहने का फैसला किया। बाद में दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे। झगड़े के दौरान आरोपी शिवम ने अपनी गर्लफ्रेंड पर हमला किया।

शरीर पर गंभीर चोट के निशान

डीसीपी साउथ हितेश यादव ने बताया कि युवती के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक था और उसे लगा कि वह किसी और से भी बातचीत करती है।