30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुवाहाटी न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर सरपट दौड़ी, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Guwahati New Jalpaiguri Vande Bharat Express Train प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं।

3 min read
Google source verification
vande_bharat_express_train.jpg

गुवाहाटी न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर सरपट दौड़ी

New Jalpaiguri Guwahati Vande Bharat Express train : पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तोहफा मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। यह पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। साथ ही यह देश की 18वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। प्रधानमंत्री द्वारा नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहाकि, नॉर्थ ईस्ट में अब वंदे भारत ट्रेन आपको सेवा देगी। वर्ल्ड क्लास ट्रेन जिसकी हम पहले विदेशों की वीडियो देखा करते थे वह अब हमारे देश में आपकी सेवा में है। उद्घाटन पूर्व असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। यह वंदे भारत ट्रेन पहली बार पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को धन्यवाद।

पूरे नॉर्थ ईस्ट को मिले तीन तोहफे - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रही है। दूसरा ये पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है और असम और मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें - एक वंदे भारत के निर्माण में कितना आता खर्च, कई रोचक जानकारियां जानें

गुवाहाटी-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट जानिए

गुवाहाटी-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-22228) गुवाहाटी से 16.30 बजे चलेगी। 409 किमी की दूरी तय करके 22.00 बजे एनजेपी पहुंचेगी। ट्रेन कामाख्या, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार में रुकेगी और एनजेपी पर समाप्त होगी। ट्रेन कामाख्या में 16.40 बजे पहुंचेगी और 16.42 बजे प्रस्थान करेगी। न्यू बोंगाईगांव में 18.35 बजे पहुंचेगी और 18.36 बजे प्रस्थान करेगी। कोकराझार में 18.56 बजे पहुंचेगी तो 18.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह 19.48 बजे न्यू अलीपुरद्वार पहुंचेगी और 19.49 बजे वहां से प्रस्थान करेगी। न्यू कूचबिहार 20.02 बजे पहुंचने के एक मिनट बाद 20.03 बजे प्रस्थान करेगी। 22.00 बजे एनजेपी पहुंच जाएगी।

एक घंटे की होगी बचत, यात्री होंगे खुश

गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान में सबसे तेज गति से दौड़ने वाली ट्रेन है। इससे कम से कम एक घंटा यात्रा समय की बचत होगी। गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े पांच घंटे का समय लेती है। जबकि इस रूट पर वर्तमान में चलने वाली तेज गति की ट्रेनें कम से कम साढ़े छह घंटे का समय लेती हैं।

पीएम मोदी एक्ट ईस्ट पॉलिसी लेकर आए - अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल लूक ईस्ट की पॉलिसी होती थी। पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी लेकर आए।

अब तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पूरा ब्यौरा

नई दिल्ली-वाराणसी - 15 फरवरी, 2019 कानपुर, इलाहाबाद 771 किमी 8 घंटे 1,805 रुपए

नई दिल्ली-कटरा - 3 अक्टूबर, 2019 अंबाला कैंट, लुधियाना, जम्मू तवी 655 किमी 8 घंटे 1,545 रुपए

गांधी नगर-मुंबई - 30 सितंबर, 2022 अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली, 520 किमी 6 घंटे 20 मिनट 1,420 रुपए

नई दिल्ली-अंब अदौरा - 13 अक्टूबर, 2022 अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब 415 किमी 5 घंटे 25 मिनट 1,240 रुपए

मैसूरू-चेन्नई - 11 नवंबर, 2022 काटपाडी, बेंगलुरु 497 किमी 6 घंटे 25 मिनट 1,365 रुपए

नागपुर-बिलासपुर - 11 दिसंबर, 2022 रायपुर, दुर्ग, गोंदिया 412 किमी 5 घंटे 30 मिनट 1,155 रुपए

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी - 30 दिसंबर, 2022 बोलपुर, माल्दा टाउन, बारसोई 565 किमी 7.30 घंटा 1,565 रुपए

सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम - 15 जनवरी, 2023 वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, राजमुंद्री 699 किमी 8.30 घंटा 1,665 रुपए

मुंबई-सोलापुर - 10 फरवरी, 2023 दादर, कल्याण, पुणे, कुर्डुवाडी 455 किमी 6 घंटे 35 मिनट 1,300 रुपए

मुंबई-शिरडी - 10 फरवरी, 2023 दादर, ठाणे, नासिक रोड 340 किमी 5 घंटे 25 मिनट 1,840 रुपए

दिल्ली-भोपाल - 1 अप्रैल, 2023 आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी 701 किमी 7 घंटे 30 मिनट 1,735 रुपए

सिकंदराबाद-तिरुपति - 8 अप्रैल, 2023 नालगोंडा, गुंटूर, ओंगोल, नेल्लोर 661 किमी 8 .30 घंटा 1,680 रुपए

चेन्नई-कोयंबटूर - 08 अप्रैल, 2023 सेलम, इरोड, तिरुपुर 495 किमी 5 घंटे 50 मिनट 1,350 रुपए

दिल्ली-अजमेर - 12 अप्रैल, 2023 जयपुर, गुडगांव 429 किमी 5 घंटे 15 मिनट 1,250 रुपए

तिरुवनंतपुरम-कासरगोड - 25 अप्रैल, 2023 कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझोकोड 587 किमी 8 घटे 05 मिनट 1,520 रुपए

पुरी-हावड़ा - 19 मई, 2023 खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर 502 किमी 6. 40 घंटा 1,265 रुपए

देहरादून-आनंद विहार - 25 मई, 2023 मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार 302 किमी 4 घंटा 45 मिनट 1,065 रुपए।

यह भी पढ़ें - केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर छह दिन में दूसरी बार हुआ पथराव

Story Loader