
Hand Grenades found in a field in Delhi
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज कुछ ऐसा हुआ जिससे सनसनी मच गई। दिल्ली के एक खेत में आज 7-8 हैंड ग्रेनेड मिले। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आज, सोमवार, 10 अप्रैल को होलम्बी कलां (Holambi Kalan) इलाके में स्थित एक खेत में 7-8 हैंड ग्रेनेड मिले। दिल्ली पुलिस की जानकारी के अनुसार ये सभी हैंड ग्रेनेड देसी थे। एक खेल में इस तरह संदिग्ध स्थिति में हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी मच गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे खतरे की स्थिति होने पर उसे काबू में पाया जा सके।
खेत में छिपाकर रखे गए थे हैंड ग्रेनेड
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि होलम्बी कलां इलाके में स्थित इस खेत में 7-8 हैंड ग्रेनेड को छिपाकर रखा गया था। हैंड ग्रेनेड मिलने से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिल्ली पुलिस आस-पास के घरों को खाली करा रही है।
संदिग्धों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने होलम्बी कलां इलाके में स्थित इस खेत में 7-8 देसी हैंड ग्रेनेड मिलने पर कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
यह भी पढ़ें- गुलाम नबी आज़ाद के दावे पर जयराम रमेश का पलटवार, कहा - 'वह घटिया हैं'
जांच हुई शुरू
देश की राजधानी के एक खेत में इस तरह से 7-8 हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी मच गई है। एक साथ इतने हैंड ग्रेनेड मिलने से किसी साजिश का संदेह भी लगता है। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है, तो वहीँ दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली में ही इस साल गणतंत्र दिवस से पहले भी एक घर से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। इस घर से 22 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए थे। इस मामले में दो लोगों को आतंकी संगठन से कथित संबंध होने और हत्याओं की साजिश के आरोप में गिरफ्तार गया था। ऐसे में आज एक बार फिर हैंड ग्रेनेड मिलने से दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। इस मामले में आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी विदेश में कौनसे अनडिज़ायरेबल बिज़नेसमैन से मिलते हैं? गुलाम नबी आज़ाद के दावे पर बीजेपी के सवाल
Published on:
10 Apr 2023 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
