Happy Diwali Wishes 2022 : आज पूर देश में दिवाली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक -दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं, तस्वीरें, संदेश आदि भेजकर एक दूसरे को दिवाली विश कर रहे हैं। आप भी अपने करीबियां और चाहने वालों को भेज सकते है।
Happy Diwali Wishes 2022 : देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। रोशनी के इस त्योहार को देशवासी बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहे हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। आज के दिन भगवान राम, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कुछ चुनिंदा मैसेज और संदेश के जरिए शुभकामनाएं और बधाई भेज सकते हैं।
श्री राम जी आपके घर सुख की बरसात करें,
दुखों का नाश करें,
प्रेम की फुलझड़ी व अनार आपके घर को रोशन करें,
रोशनी के दीये आपकी जिंदगी में खुशियां लाएं!!
Happy Diwali
मां लक्ष्मी का हाथ हो, धन-दौलत की बरसात हो
धरती पर न रहे कोई दरिद्र, यहां मां का आशीर्वाद हो
दिवाली की शुभकामनाएं
दिवाली की रोशनी,
मिठाइयों की मिठास,
दियों की जगमगाहट,
धन की बरसात,
हर पल हर दिन आपके लिए त्योहार
दीवाली की शुभकामनाएं
टिम टिम करते तारे जैसे,
घर-घर जलते दीपक ऐसे,
डरकर भाग गया अंधियारा,
आया एक नया उजियारा।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें- करगिल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, 9वें साल जवानों संग मनाएंगे दिवाली
चौदह वर्ष के वनवास को पूरा कर
राम लला के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाए
जाने वाले दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
दीपावली की शुभ बेला में अपने मन का अन्धकार मिटाएं,
मिठाइयां खाएं, पटाखे चलाएं और दीपों के इस त्योहार को मनाएं।
Happy Diwali
दीप जलते जगमगाते रहें,
हम आपको आप हमें याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है,
दुआ है हमारी आप यूं ही दीये की तरह जगमगाते रहें।
Happy Diwali
यह भी पढ़ें- अयोध्या में जले 15.76 लाख दीये, PM मोदी बोले- भगवान राम विश्व के लिए ज्योतिपुंज
हर घर में हो रोशनी,
न हो किसी के घर में सूनी दिवाली,
हर घर में आएं खुशियां,
हर घर में मने खुशियों भरी दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
पल-पल से बनता है एहसास,
एहसास से बनता है विश्वास,
विश्वास से बनते हैं रिश्ते,
और रिश्ते से बनता है कोई खास!!
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीपावली का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए आपके खुशियां अपार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार!
Happy Diwali
दीपों का ये त्योहार,
लाया खुशियां हजार,
मुबारक हो आप सभी को,
दिवाली का त्योहार!!
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं