7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरिद्वार हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने नरसिंहानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

हरिद्वार धर्म संसद में हुई हेट स्पीच मामले में हरिद्वार कोर्ट ने यति नरसिम्हा को 14 की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यति नरसिंहानंद (Yeti Narsinhanand) ने राजनीति में आने वाली महिलाओं को लेकर बहुत ही भद्दी बातें कही थी।

2 min read
Google source verification
yeti-narasimhananda-saraswati.jpg

yeti narasimhananda saraswati

हरिद्वार धर्म संसद में हुई हेटस्पीच मामले में गिरफ्तार यति नरसिंहानंद (Yeti Narsinhanand) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह जानकारी हरिद्वार पुलिस की तरफ से दी गई है। बता दें कि शनिवार देर रात डासना मंदिर के पुजारी की गिरफ्तारी हुई थी। हरिद्वार सिटी सीओ शेखर सुयाल ने मीडिया को बताया था कि यति नरसिंहानंद को महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 2-3 मामले दर्ज हैं। अब कोर्ट उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्या था मामला:
माना जाता है कि पिछले दिनों हरिद्वार में हुई धर्म संसद में यति नरसिंहानंद ने कई विवादित बयान दिए थे। इनमें मुस्लिमों के खिलाफ दिए गए बयान भी शामिल हैं। धर्म संसद मामले में पुलिस से मुस्लिम से हिंदू बने वसीम रिजवी को भी गिरफ्तार किया था। नरसिंहानंद ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में शनिवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

हरिद्वार पुलिस ने किया था गिरफ्तार:
शनिवार को हरिद्वार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। आज कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हरिद्वार धर्म संसद में भी डासना मंदिर के पुजारी ने कई विवादित बयान दिए थे। वह महिलाओं को लेकर भी अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। नरसिंहानंद को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। उसके बाद अगली सुनवाई में रिहाई को लेकर कुछ भी साफ हो सकेगा।

यह भी पढ़ें-देश में कोरोना टीकाकरण का एक साल पूरा, अब तक लगे 156 करोड़ टीके

गलत बयानबाजी करने का है आरोप:
पिछली साल अगस्त में गाजियाबाद के डासना में शिव शक्ति धाम मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद का एक वीडियो खूब चर्चा में रहा था। इसमें वह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आए थे। उन्होंने राजनीति में आने वाली महिलाओं को लेकर बहुत ही भद्दी बात कही थी। इससे पहले भी वह अपने बयानों की वजह से चर्चा में रह चुके हैं।


यह भी पढ़ें-Omicron बच्चों के लिए है ज्यादा खतरनाक, विशेषज्ञों ने बताए बचाव के 3 उपाय