24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana: नायब सिंह सैनी को CM बनाने ऑब्जर्वर बन कर जाएंगे अमित शाह और सीएम मोहन यादव

Haryana CM Oath Ceremony: BJP मौजूदा सीएम नायबसिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की पुन: ताजपोशी से पहले पार्टी ने 16 अक्टूबर को नेता चुनने के लिए बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 14 Oct 2024, 8:34 AM IST

Haryana CM oath ceremony Amit Shah CM Mohan Yadav will go as observers bjp Nayab Singh Saini

Haryana CM oath ceremony Amit Shah CM Mohan Yadav will go as observers bjp Nayab Singh Saini

Haryana CM Oath Ceremony: आयाराम-गयाराम राजनीति के लिए बदनाम हरियाणा में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिलने के बाद भी BJP मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की पुन: ताजपोशी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। पार्टी ने 16 अक्टूबर को नेता चुनने के लिए बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि नेता पद के लिए चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी का नाम तय है लेकिन गुरुग्राम सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीतसिंह के रुख के बारे में मीडिया में खबरें चलने के बाद पार्टी पूरी तरह चाक चौबंद है।

केंद्रीय मंत्री इंद्रजीतसिंह राव के बागी रुख की खबर

दरअसल, पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अहिरवाल क्षेत्र की 28 में से 21 सीटों पर जीत हासिल की है जिसका उसे पूर्ण बहुमत मिलने में अहम योगदान है। अहिरवाल क्षेत्र में राव की अच्छी पकड़ है। रविवार को मीडिया में खबरें आईं कि करीब 10 विधायकों के समर्थन से राव सीएम पद पर दावा कर सकते हैं। हालांकि शाम को खुद राव ने एक्स पोस्ट पर इन खबरों को खंडन करते हुए कहा कि वे और सभी विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं। प्रदेश में खुद को सीएम पद का दावेदार बताने वाले वरिष्ठ नेता अनिल विज ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। उनका रुख यही रहा है कि आलाकमान के मौका देने पर वे सीएम बनेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 17 अक्टूबर को तय किया गया है।

ये भी पढ़ें: अब बर्बाद नहीं होगा वर्षा जल, 10 लाख संग्रहण ढांचे बनेंगे

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग