हरियाणा सरकार ने मेडेन फार्मा के कफ सिरप का उत्पादन को किया बंद, जांच के बारे में दी जानकारी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से 66 बच्चों की मौत की जिम्मेंदार बताने के बाद हरियाणा की मेडेन फार्मा सवालों के घेरे में हैं, जिसको लेकर जांच चल रही है। इसी पर बात करते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने मेडेन फार्मा के कफ सिरप के उत्पादन को बंद करने के लिए नोटिस भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोनीपत फार्मास्युटिकल कंपनी की जो तीन दवाईंयां WHO द्वारा बताई गई, उनके सैंपल सेंट्रल ड्रग लैब भेजे गए हैं।अभी रिपोर्ट नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। हालांकि केंद्र और हरियाणा राज्य के दवा विभागों की संयुक्त निरीक्षण के बाद इनमें लगभग 12 खामियां पाई गई, जिसके बाद उत्पादन बंद करने के लिए नोटिस भेज दिया गया है।