27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने गैस सिलेंडर से पत्नी की हत्या, खिड़की से पड़ोसी ने देखा खौफनाक मंजर

हरियाणा के गुरुग्राम में पति ने झगड़े के दौरान पत्नी की गैस सिलेंडर से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

2 min read
Google source verification

हरियाणा क्राइम (File Photo)

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के चौमा गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बता दें 22 साल की महिला गुंजन की उसके पति सुनील ने झगड़े के दौरान छोटे गैस सिलेंडर से पीटकर हत्या कर दी। पति की उम्र भी 22 साल बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, गुंजन और उसका पति सुनील पिछले कई महीनों से चौमा रेलवे क्रॉसिंग के पास किराए के कमरे में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुनील बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और गुरुग्राम में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार रात को दोनों के बीच विवाद हुआ, और गुस्से में आकर सुनील ने गुंजन पर मिनी गैस सिलेंडर से हमला कर उसे मार डाला। वारदात के तुरंत बाद सुनील मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

पड़ोसियों ने बताया कि कमरा मंगलवार से बंद था। बुधवार शाम को जब उन्होंने खिड़की से झांका, तो कमरे में गुंजन का खून से सना शव देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दोनों कई महीनों से किराए पर रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने सुनील की तलाश शुरू कर दी और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच जारी

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि सुनील और गुंजन के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने बताया, 23 मार्च की रात झगड़े के दौरान गुस्से में सुनील ने गुंजन को मिनी गैस सिलेंडर से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और आगे की जांच चल रही है।

किन धाराओं में दर्ज होगा मामला?

इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि उसने जानबूझकर और गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या की। इसके अलावा, धारा 304 (हत्या का प्रयास/सावधानी से हत्या) और धारा 498A (पति या ससुराल वालों द्वारा दहेज या घरेलू हिंसा) जैसी धाराओं के तहत भी जांच की जा सकती है, यदि किसी तरह की मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न की पुष्टि होती है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और घटना स्थल से सबूत जुटाने के बाद ही सभी धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की पुष्टि की जाएगी।