
Haryana Health Department Website:
Haryana Health Department Recruitment: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने एमओ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की आधिकारिक साइट, haryanahealth.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी को शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। यह भर्ती अभियान स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में 980 पदों को भरेगा।
अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालय या संस्थान से मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार की आयु 22 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा देनी होगी। अधिक जानकरी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये है और सामान्य वर्ग की सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के एससी/बीसी-ए, बी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रखा गया है।
यह भी पढ़ें-CISF Recruitment 2022: फायरमैन कांस्टेबल के लिए बंपर भर्ती, जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
Updated on:
30 Jan 2022 07:20 pm
Published on:
30 Jan 2022 07:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
