Farmers Protest : किसानों ने हरियाणा में किया हाईवे जाम, सूरजमुखी पर एमएसपी की मांग को दोहराया
Farmers Protest : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों का धरना आज भी जारी है। बीते करीब 18 घंटों से किसान कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाए हैं। किसानों ने हाईवे पर ही टेंट गाड़े और रात गुजारी। अगले दिन वहीं नहाए-धोए। सूरजमुखी पर MSP को लेकर भाजपा-जजपा और किसान संगठन आमने-सामने हैं। किसानों ने कहा- सूरजमुखी पर MSP की घोषणा की जाए और गुरनाम चढ़ूनी समेत दूसरे किसान नेताओं को रिहा करें।