10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmers Protest Latest Update: पांच लाख तक कर्ज का ब्याज माफ, किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Farmers Protest Today Latest Update: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha Election 2024) से ठीक पहले हरियाणा सरकार (Manohar Lal Khattar) ने किसानों के कर्ज का ब्याज (Interest) माफ कर दिया है। इसके साथ ही पेनॉल्टी (Penalty)भी माफ कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Haryana Manohar Lal Khattar Government Waived Off interest on farmers' loans And Penalty

Farmers protest Today Update: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले और किसान आंदोलन के बीच हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने किसानों के कर्ज का ब्याज माफ कर दिया है। इससे पांच लाख से अधिक किसानों का लाभ होने जा रहा है। हरियाणा में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी अपने आंतरिक सर्वे में हरियाणा में दस सीटों में से मात्र तीन सीट जीत रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 में से 10 सीट जीती थी। वहीं 2014 में 10 में सात सीटों पर कब्जा किया था।

हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए कहा कि वह भी किसान के बेटे हैं। मैनें खुद खेतों में हल चलाया है। हम किसानी परेशानियों से वाकिफ है। मुख्यमंत्री खटटर ने कहा कि ब्याज के साथ ही पेनाल्टी को भी माफ किया गया है। जो भी किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज लिया है। वह 31 मई 2024 तक जमा करा सकते हैं तो उनकी ब्याज और पैनेल्टी दोनों ही माफ कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि इस समय हरियाणा और पंजाब में किसान आंदोलन अपने चरम पर है। हरियााणा के बॉर्डर पर स्थिति बहुत नाजुक है। यहां किसान दिल्ली कूच के लिए मशक्कत कर रहे हैं और हरियाणा में कई जगह पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है।