
Haryana Panipat Cylinder Blast Six People from one family Died
Haryana Panipat Cylinder Blast: राजस्थान के जोधपुर में पिछले महीने हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट जैसी ही एक दुर्घटना गुरुवार को हरियाणा के पानीपत जिले में हुई। पानीपत में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पति-पत्नी और उनके चार बच्चों के रूप में हुई है। हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में पानीपत के तहसील कैंप में राधा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह एक घर में सिलेंडर फट गया, जिससे घर में भयंकर आग लग गई। इस आग में घर के भीतर मौजूद 6 लोग जिंदा जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद चीख-पुकार मची है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
पानीपत गैंस सिलेंडर ब्लास्ट में इन लोगों की हुई मौत
पानीपत गैंस सिलेंडर ब्लास्ट में जान गंवाने वाले लोगों में पति-पत्नी और 4 बच्चे थे। बच्चों में 2 लड़कियां और 2 लड़के हैं। मृतकों की पहचान अब्दुल करीम (50), उसकी पत्नी अफरोजा (46), बड़ी बेटी इशरत खातुन (17-18), रेशमा (16), अब्दुल शकूर(10) और अफान (7) के रूप में हुई है। अब्दुल करीम पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले थे। अभी परिवार बधावा राम कॉलोनी, KC चौक, गली नंबर 4 में किराए के घर में रह रहा था।
पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, हादसे का पता लगने पर पुलिस, दमकल समेत तमाम टीमें मौके पर पहुंच गई। इस दौरान देखा कि सभी जिंदा जल कर कोयला बन चुके थे। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह-सुबह गैंस सिलेंडर जलाते समय ही यह हादसा हुआ। जिसके बाद आग इतनी तेजी से फैली की लोग घर से भाग नहीं सके।
जोधपुर में गैंस सिलेंडर ब्लास्ट में गई थी 33 लोगों की जान
इससे पहले पिछले महीने राजस्थान के जोधपुर में गैस सिलेंडर की भीषण घटना हुई थी। जोधपुर में एक शादी समारोह में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 50 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। इस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में दूल्हे का पूरा परिवार ही खत्म हो गया था। जोधपुर गैंस सिलेंडर ब्लास्ट के कई जख्मी अभी भी इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: दुल्हन के गांव में भी मातम, वर पक्ष के 33 लोगों की मौत
Published on:
12 Jan 2023 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
