Video :’हरियाणा के रेत माफिया ने रोका यमुना का सारा पानी’, AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने आज हरियाणा पर यमुना का पानी रोकने और इंडस्ट्रियल वेस्ट वाटर दिल्ली की तरफ प्रवाहित करने का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए सौरभ भरद्वाज ने कहा कि Haryana के रेत माफिया ने Yamuna का सारा पानी रोका। Yamuna की गहराई आज 3.5 Feet होनी चाहिए थी, लेकिन आज 1 Foot गहरी भी नहीं। ये पानी भी Yamuna का नहीं, Haryana में Illegal Sand Mafia ने Yamuna में गड्ढे करके पानी रोका हुआ है, जो पानी अभी है वो दो नालों का पानी है।