2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana Weather News Updates Forecast Today : हरियाणा में आज कई स्थानों पर हो सकती है तूफान के साथ तेज बारिश

Haryana Weather News Updates Forecast Today 21-09-2021: गंगा के तटीय इलाकों में बने कम दबाव वाले मानसूनी सिस्टम के चलते हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में कुछ जगहों पर बूंदाबादी या हल्की बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Sep 21, 2021

Weather Forecast Today Live

Weather Forecast Today Live

Haryana Weather News Updates Forecast Today 21-09-2021: नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि आज बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा सहित देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में वर्षा होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। हरियाणा तथा आस-पास के राज्यों में मध्यम अथवा भारी वर्षा हो सकती है। हरियाणा के कुछ स्थानों पर भी तेज हवाओं अथवा तूफान के साथ भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि गंगा के तटीय इलाकों में बने कम दबाव वाले मानसूनी सिस्टम के चलते देश में कई स्थानों पर छितरी हुई वर्षा हो सकती है और इसका असर पूरे उत्तरी और मध्य भारत पर दिखाई देगा। हरियाणा में आज पलवल, नूह, मेवाना सहित निकटवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Haryana Weather News Updates Forecast Today : आज राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, ऐसा रहेगा मौसम

इस बार लंबे चले मानसून के कारण पिछले कुछ वर्षों की तुलना में अधिक वर्षा हुई है। माना जा रहा है कि राज्य में लगभग 25 से 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त वर्षा हुई है हालांकि यह वर्षा समान रूप से नहीं हुई, कहीं पर 70 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है तो कहीं पर पांच से दस फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast Today Live Updates: अभी नहीं होगी मानूसन की विदाई, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते राज्य का तापमान कम हो रहा है। आज तापमान चंडीगढ़ में 26.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 26.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 29 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 27.5 डिग्री सेल्सियस, डामला में 25.6 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 26.5 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यह भी पढ़ें : Delhi Weather News Updates Today: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन झमाझम बारिश के आसार

Story Loader