
Thalapathy Vijay
फ़िल्मी दुनिया से राजनीति में एंट्री लेने वाले एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने पहले ही चुनाव में कमाल कर दिखाया। तमिलनाडु विद्यानसभा चुनाव (Tamilnadu Assembly Election) में विजय की पार्टी टीवीके - तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK - Tamilaga Vettri Kazhagam) ने 108 सीटों पर जीत हासिल की। खुद विजय ने दो सीटों पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) पर जीत हासिल की। हालांकि टीवीके को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस (Congress) समेत कुछ क्षेत्रीय दलों के समर्थन से वह सरकार बनाने जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके और उनके बेटे से जुड़ी अटकलें तेज़ हो गई हैं।
तमिलनाडु चुनाव में टीवीके की बंपर जीत के बीच सोशल मीडिया पर अटकलें तेज़ हो गई हैं कि विजय के बेटे जेसन संजय (Jason Sanjay) ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। फिलहाल इंस्टाग्राम पर संजय सिर्फ 38 लोगों को फॉलो करते हैं और उनमें विजय नहीं हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि संजय ने हाल ही में विजय को अनफॉलो किया है या पहले ही ऐसा कर दिया था या फिर उन्होंने कभी विजय को फॉलो किया ही नहीं था। चुनाव में विजय की जीत के साथ सोशल मीडिया पर इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं विजय इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते। बता दें कि संजय की मां संगीता सोरनालिंगम (Sangeetha Sornalingam) का विजय से तलाक का मामला चल रहा है। संगीता ने 2025 में विजय से तलाक की याचिका दायर की थी और अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों का तलाक आधिकारिक रूप से पूरा नहीं हुआ है और कोर्ट में मामला जारी है।
विजय ने आज तमिलनाडु के लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। टीवीके ने विजय को विधायक दल का नेता चुन लिया है और जल्द ही वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Updated on:
09 May 2026 12:04 am
Published on:
06 May 2026 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
