16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: ‘पूरा EVM अभी से ही हैक कर लिए हैं क्या…’, बीजेपी के 400 पार के दावे पर बोलीं लालू यादव की बेटी

Lok Sabha Elections 2024: रोहिणी आचार्य ने कहा कि सारण के लोगों ने जो प्यार हमारे पिता और भाई को दिया है, वही प्यार हमें भी मिल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि मैं मरते दम तक सारण की जनता की सेवा करूंगी। उन्होंने विरोधियों से भी आशीर्वाद देने की अपील की।

2 min read
Google source verification
rohini_acharya.jpg

Lok Sabha Elections 2024: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पुत्री रोहिणी आचार्य का सारण से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया। उन्होंने एक रोड शो भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान लोगों ने फूल भी बरसाए। इस दौरान रोहिणी आचार्य ने कहा कि सारण के लोगों ने जो प्यार हमारे पिता और भाई को दिया है, वही प्यार हमें भी मिल रहा है। उन्होंने सभी लोगों से आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि मैं मरते दम तक सारण की जनता की सेवा करूंगी। उन्होंने विरोधियों से भी आशीर्वाद देने की अपील की।

रोड शो के दौरान जब रोहिणी से पत्रकारों ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के तमाम नेता आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रहे हैं, इस पर आपका क्या कहना है? सवाल का जवाब देते हुए रोहिणी ने कहा, "जिस तरह से बीजेपी वाले दावा कर रहे हैं उसे सुनकर लगता है कि अभी से ही EVM हैक कर लिए हैं। हमलोग सकरात्मक राजनीति करते हैं। जनता का आशीर्वाद हमारे परिवार को हमेशा से मिलते आया है। खुद को सारण, बिहार और देश की बेटी बताते हुए रोहिणी ने कहा कि सारण की जनता के लिए मेरी जान हाजिर है। यहां के लोग जो प्यार मुझ पर लुटा रहे हैं, उसका कर्ज वह कभी नहीं उतार सकती हैं।"


दूसरी तरफ भाजपा ने रोहिणी के सारण से चुनाव लड़ने को लेकर लालू यादव पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव की पहचान परिवारवाद ही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव ने अपने दो बेटों और दो बेटियों को तो राजनीति में उतार दिया, लेकिन हमारी पांच बहनों को कब उतारेंगे? बता दें कि भाजपा ने सारण सीट पर अपने मौजूदा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूड़ी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। सारण सीट पर लालू परिवार का प्रभाव माना जाता है।