
IMD issues Heavy Rain Alert
देश में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) की शुरुआत हो चुकी है और कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ ही दिनों में मानसून भी आने वाला है और पिछले साल हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश को देखते हुए इस साल भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 21, 22 और 23 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया है।
उत्तरपूर्वी भारत के कई हिस्सों में आने वाले तीन दिन मौसम काफी खराब रहने वाला है। मौसम विभान ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में 21, 22 और 23 मई के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई हिस्सों में इन दिनों के लिए भारी बारिश का भी अलर्ट है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में 22 और 23 को भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत के राज्यों की बात की जाए तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 21, 22 और 23 मई को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। वहीं केरल, माहे और लक्षद्वीप के लिए 21 और 22 मई का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 22 और 23 मई और रायलसीमा और तेलंगाना में 21 मई के लिए अलर्ट है। आने वाले तीन दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। तमिलनाडु में 21 और 22 मई और केरल, माहे और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 21 मई को भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जो कि 70 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में 21, 22 और 23 मई को रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है जो बढ़कर 70 किमी प्रतिघंटे तक जा सकती है।
Published on:
21 May 2026 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
