14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy Rain Alert : राजस्थान में आज से तेज बारिश, हिमाचल के 8 जिलों में बाढ़ और 18 राज्यों में भारी बारिश का चेतावनी

Weather rain forecast: बारिश के कारण भूस्खलन से सिक्किम में तीस्ता नदी पर बना पॉवर प्लांट तबाह हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दिल्ली और एनसीआर में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

2 min read
Google source verification

Weather Rain Alert Today : भारत में मानसून की बारिश का दौर जारी है। कहीं जमकर मेघ बरस रहे हैं तो कहीं अभी भी लोग बारिश को तरस रहे हैं। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को 18 प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस समय बारिश का दौर पूरे देश में चल रहा है। राजस्थान में तीन दिन के अंतराल के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश के कारण भूस्खलन से सिक्किम में पॉवर प्लांट तबाह हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। त्रिपुरा में भी बारिश से तबाही का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। अगले दो दिनों तक यहां भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही दिल्ली और एनसीआर में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, छत्तीसगढ़, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण-गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों के अलावा तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट ळै। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए गंभीर चेतावनी दी है।

बिहार के 24 जिलों में हल्की बारिश

मानसून ने बिहार में बारिश का नया दौर शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में यहां के 24 जिलों हल्की बारिश होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा बारिश के आसार दक्षिण और पश्चिमी बिहार बन रहा है।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू

मानसून ने इस बार राजस्थान को जमकर भिगोया है। मौसम विभाग ने जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश से कालीसिंध, चंबल समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल के आठ जिलों में बारिश और बाढ़ की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। सिरमौर, चंबा, कुल्लू, बिलासपुर, शिमला, सोलन, कांगड़ा और हमीरपुर में तेज बारिश के बाद बाढ़ आ सकती है। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर आ गई है। आपदा प्रबंधन टीम को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।