
Heavy Rain alert
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) का अनुमान था कि सितंबर में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय होगा। IMD का मौसम (Weather) को लेकर ये अनुमान सही साबित हुआ। देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। कई जगह में बारिश के कारण बाढ़ की समस्या का लोग सामना कर रहे हैं। दिल्ली-NCR सहित UP में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया गया है।
पहाड़ों पर मॉनसून अपना असर दिखा रहा है। उत्तराखंड के 5 जिलों देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल में कई स्थानों पर बारिश के गरजने और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं बिहार की बात करें तो शनिवार को रोहतास और भभुआ में भारी तथा पटना समेत दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो यहां शुक्रवार की शाम से ही लगातार बारिश देखने को मिल रही है और आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। गुजरात, तेलंगाना, पुडुचेरी में भी बारिश होने के आसार है। बता दें कि तेलंगाना में बारिश के कारण बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है।
Updated on:
7 Sep 2024, 11:34 AM IST
Published on:
7 Sep 2024, 9:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.