
तमिलनाडु अभी साइक्लोन मिचौंग से उभर नहीं पाया था कि बीते दो दिनों से बिन मौसम बारिश ने अपना कहर बरपा दिया है। 17 दिसंबर से हो रही बारिश ने दक्षिण तमिलनाडु के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिनों तक तूफान और बारिश जारी रहने की उम्मीद है। दक्षिणी जिलों में एक ही दिन में वार्षिक वर्षा देखी गई, जिससे मौजूदा संकट और गहरा गया। थूथुकुडी में कई जगहों पर अचानक बाढ़ आने की खबर है।
अगले दो से तीन दिनोें तक होगी भारी बारिश
IMD चेन्नई के मुताबिक, तमिलनाडु के टूथुकुडी, रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई और शिवगंगा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तंजावुर में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु के तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मदुरै, मयिलादुथुराई, तेनकासी, विरुधुनगर जिले और कराईकल क्षेत्र बारिश होगी।
बुधवार के बाद कमजोर पड़ेगा मौसम
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि केरल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु में तीव्र मौसम बुधवार (20 दिसंबर) से कम होने की उम्मीद है। हालांकि, सुधार की राह लंबी बनी हुई है, राज्य को चक्रवात के बाद और अभूतपूर्व वर्षा की दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
Updated on:
19 Dec 2023 06:32 pm
Published on:
19 Dec 2023 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
