12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन, नेशनल हाईवे पर कई वाहन मलवे में दबे

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे बंद हो गया है। कई वाहन मलवे के कारण नेशनल हाईवे में फंस गए हैं। वहीं सभी छोटी नदी नालों के साथ तवी नदी भी उफान पर है।  

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Jun 22, 2022

heavy-rains-and-landslides-in-jammu-and-kashmir-tawi-river-in-spate.jpg

Heavy rains and landslides in Jammu and Kashmir Tawi river in spate

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटो में लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण घाटी सड़क मार्ग से देश के दूसरे राज्यों से पूरी तरह कट गई है। बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे और मुगल रोड पर भूस्खलन हुआ है। चीनी नाला के पास पहाड़ों से मलवा गिरने कारण कई वाहन फंसे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 1600 से 1700 वाहन फंस गए हैं। वहीं लगभग 30 स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई है।

इसके साथ ही लगातार बारिश होने से जम्मू-कश्मीर में प्रमुख और छोटी नदियों जैसे तवी, झेलम, सिंध धारा, लिद्दर, दूधगंगा, रामबियारी, विशो, सुखना, फिरोजपोरा और पोहरू धाराओं में तेजी से जल स्तर बढ़ा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने आम जनता के लिए हेल्पलाइन भी स्थापित किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए जम्मू कश्मीर के 6 जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।


बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

जम्मू-श्रीनगर में अभी भी बारिश जारी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मंगलवार से ही बारिश और भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 16 सौ से 17 सौ वाहन फंस गए हैं। बनिहाल डीएसपी असगर मलिक ने कि आज जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुलने की कोई भी संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण पहाड़ो से सड़को पर पत्थर गिर रहे हैं।


सलाल बांध से छोड़ा जा रहा पानी
जम्मू और कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चिनाब नदी में पानी के तेजी से बढ़ा है, जिसके कारण सलाल बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं उधमपुर जिले के टोल्दी नाला क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण तवी नदी भी उफान पर है।


मौसम में सुधार होने के बाद खुलेगा राजमार्ग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने का काम मौसम में सुधार होने व पहाड़ो से पत्थर गिरने बंद होने के बाद किया जाएगा।