10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जानिए कब खुलेंगे

School Closed: भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। इस वजह से सरकार ने 17 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान को बंद रखने का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
हिमाचल में बारिश का कहर जारी, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जानिए कब खुलेंगे

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जानिए कब खुलेंगे

School Closed: मानसून ख़त्म होने के बाद भी पहाड़ी राज्य हिमाचल में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश और जगह-जगह पर हो रहे भूस्खलन के चलते पूरे हिमाचल प्रदेश में 17 अगस्त को भी सभी स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बेहद ख़राब मौसम के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 17 अगस्त तक बंद किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये निर्णय सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होगा। स्कूल कब खुलेंगे इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से बताया जाएगा।


11 जिलों में 857 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का ताडंव जारी है। शिमला से करीब छह किलोमीटर पहले समर हिल के पास कंक्रीट का पुल पूरी तरह नष्ट हो गया और पांच या छह स्थानों पर इस धरोहर रेल मार्ग को क्षति पहुंची और सबसे अधिक नुकसान शिमला एवं शोघी के बीच हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध है और 4,285 ट्रांसफार्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। इस मानसून सीजन में प्रदेश को 7,171 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा है।

भूस्खलन की कुल 170 घटनाएं हुई

मानसून के दौरान बादल फटने और भूस्खलन की कुल 170 घटनाएं सामने आई है। इस दौरान 9,600 मकान आंशिक रूप से या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बारिश में लगभग 157 प्रतिशत की वृद्धि के कारण पूरे हिमाचल प्रदेश में ज्यादा नुकसान हुआ है।