
Himachal Pradesh Budget 2023: Sukhvinder Singh Sukhu Govt First Budget Manor Announcement
Himachal Pradesh Budget 2023: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शुक्रवार 17 फरवरी को अपना पहला बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गई। पिछले साल गुजरात के साथ हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया गया था। आज सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना बजट पेश किया। बजट में महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने के ऐलान के साथ-साथ 15 लाख नई नौकरी की घोषणा भी गई। साथ ही पर्यटन और रोड-ट्रांसपोर्ट के मसले पर भी सरकार ने बड़ी घोषणाएं की है। बजट में राजस्व प्राप्ति 42,404 करोड़ रहने का अनुमान जताया गया है। बताया गया कि शराब के ठेके नीलाम करने से सोलन में 32% आय बढ़ी, कुल्लू में 40%, हमीरपुर में 23%, किन्नौर में 66%, कांगड़ा में 36% और शिमला में 36% इनकम की बढ़ोतरी हुई। यहां पढ़े हिमाचल प्रदेश बजट से जुड़ी बड़ी घोषणाएं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अब 9500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे-
हिमाचल बजट में ऐलान किया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अब 9500 रुपये प्रतिमाह मिलेगे। साथ ही मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 6600 रुपये, आंगनबाड़ी सहायिका को 5200 रुपये, आशा वर्कर को 5200, मिड डे मिल वर्करों को 4000, वाटर कैरियर शिक्षा विभाग को 4400 रुपये, जलशक्ति विभाग मल्टीपर्पज वर्कर को 4400 रुपये और पैरा फिटर पंप ऑपरेटर को 6000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
15 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात-
हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने बजट में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। इसके लिए अलग-अलग विभागों में पड़ी रिक्तियों को भरा जाएगा। बजट में ऐलान किया गया कि 30 हजार विभिन्न फंक्शनल पदों को भरा जाएगा। मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा शुरू की जाएगाी। युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न दूतावासो में संपर्क किया जाएगा।
विधायक क्षेत्र विकास निधि में बढ़ोतरी-
विधायक क्षेत्र विकास निधि 2 करोड़ से बढ़ाकर 2.10 करोड़ की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री विधायक ऐच्छिक निधि को 12 लाख से बढ़ाकर 13 लाख किया। बजट में कहा गया कि राज्य में लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन कर बेटियों को भी अलग इकाई बनाया जाएगा। साथ ही पंचायतों को 4जी सेवा से जोड़ेगी सरकार, पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछेगी।
शिमला के पास जटिया देवी में नया शहर बसेगा-
बजट में सीएम ने ऐलान किया कि शिमला के पास जटिया देवी में नया शहर बसाया जाएगा। लैंडस्लाइड की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार ग्रीन कवर अभियान शुरू करेगी। इसके लिए 250 हेक्टेयर भूमि का चयन किया जाएगा। राजस्व विभाग में ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा पूरे प्रदेश में उपलब्ध कराई जाएगी।
बजट में ऐलान- राज्य में 1700 नई सड़कें बनेंगी-
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जाएगा। सेफ कॉरिडोर बनाए जाएंगे। बजट में बताया गया कि प्रदेश में 1700 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में पानी की स्वच्छता के लिए मनाली व पालमपुर में फ्रांस डवलेपमेंट बैंक की सहायता से 817 करोड़ व्यय किए जाएंगे. प्रदेश के अन्य शहरों और ग्राम पंचायतों में भी पानी गुणवत्ता सुधारी जाएगी।
नगर निकाय के प्रतिनिधियों का वेतन बढ़ा-
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निकाय के प्रतिनिधयों का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की। मेयर का मानदेय पांच हजार रुपये बढ़ाकर 20000 रुपये प्रति माह किया गया। डिप्टी मेयर को 15000 रुपये प्रति माह, नगर निगम काउसंलर को 7000 रुपये प्रति माह, अध्यक्ष नगर परिषद को 8500 रुपये प्रति माह, उपाध्यक्ष नगर परिषद को 7000 रुपये प्रति माह, पार्षद नगर परिषद को 3500 रुपये प्रति माह, प्रधान नगर पंचायत को 7000 रुपये प्रति माह, उपप्रधान नगर पंचायत को 5500 रुपये प्रति माह, सदस्य नंगर पंचायत को 3500 रुपये प्रति माह मानेदय दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में धामी सरकार ने पेश किया 77407 करोड़ का बजट, जानिए किसको क्या मिला?
Published on:
17 Mar 2023 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
