3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल: सड़क धंसने से HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, चार गंभीर घायल, आठ को मामूली चोटें

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश में मंडी-शिमला राजमार्ग का एक हिस्सा टूट जाने से एचआरटीसी की एक बस कुछ फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आठ यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।

2 min read
Google source verification
Himachal Pradesh Accident

Himachal Pradesh Accident

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्रदेश के मंडी जिले में अचानक सड़क धंस जाने से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस दुर्घटनागस्त हो गई है। इस हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं, 8 लोगों को मामूली चोटें आई है। बताया जा रहा है कि यह शिमला जा रही सुंदरनगर की दुर्घटनागस्त हो गई है। घायलों का सुंदरनगर में ही उपचार चल रहा है। सड़क का लगभग 45 मीटर हिस्सा धंस गया है। जिस वजह से यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। बता दें कि एक पहले चंबा में भी एक बड़ा हादसा हो गया था। पुलिसकर्मियों की गाड़ी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 6 पुलिस वालों की मौत हो गई थी।

चार यात्री गंभीर घायल, आठ को मामूली चोटें
इस हादसे के बारे में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि बस 12 यात्रियों को लेकर मंडी से शिमला जा रही थी। तभी मंडी जिले के कांगो के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। शनिवार को मंडी-शिमला राजमार्ग का एक हिस्सा टूट जाने से हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम की एक बस कुछ फीट नीचे गिर गई। इसमें सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आठ यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।

मानसून सीजन में अब 107 लोगों की मौत
हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि चार घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 जून से मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 107 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण प्रदेश में कई जगह से भूस्खलन की घटनाए सामने आ रही है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 395 सड़कें अवरुद्ध हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड का कहर, कार पर गिरा मलबा, 5 की मौत

Story Loader