8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Himanchal Accident : रावी नदी में गिरा ट्रक, सीमेंट से कुचलकर चालक की मौत

Himanchal Accident : रावी नदी में गिरा ट्रक, सीमेंट से कुचलकर चालक की मौतपुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक हादसे में चालक की मौत हुई है। इस सड़क दुर्घटना की जांच हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

हिमाचल प्रदेश में चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तड़के दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा और चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान योगराज पुत्र धनी राम निवासी गांव तराला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि एक कंपनी का सीमेंट से लदा ट्रक चंबा से खड़ामुख की तरफ जा रहा था। ढकोग बाजार के पीछे पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा। आज सुबह जब लोगों ने रावी नदी में ट्रक गिरा देखा तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक हादसे में चालक की मौत हुई है। इस सड़क दुर्घटना की जांच हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।